फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय अंडर-14 व 16 के क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रारंभिक ट्रायल कल

विज्ञापन
cricket 1.jpg - फोटो : cricket 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2021-22 की टीमों के गठन हेतु झांसी, ललितपुर एवं महोबा (झांसी मण्डल) के अंतर्गत पंजीकृत अंडर-16 एवं अंडर-14 आयु वर्ग क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रारंभिक चयन का ट्रायल चार सितंबर को डीएसए रेलवे मैदान, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, झांसी में होगा। इसमें अंडर -16 के खिलाड़ियों का प्रात: आठ बजे व अंडर -14 के खिलाड़ियों का सुबह 10:30 बजे से होगा। स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 की सभी गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए जेडीसीए द्वारा खेल आयोजित किए जाएंगे। इस क्रिकेट ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने सत्र 2021-22 सीजन हेतु अंडर-16 आयु वर्ग एवं अंडर-14 आयु वर्ग में अपना ऑफ़लाइन पंजीकरण कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें