बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुए अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वाटर फाइनल मैच में भगवान आदिनाथ कॉलेज और अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर के बीच खेला गया। इसमें अग्रसेन महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने टास जीतकर पहले बैटिंग करके 10 ओवरों में 94 रन बनाए। भगवान आदिनाथ कॉलेज के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर मैच में विजय प्राप्त की। इसमें अभिषेक यादव ने 32 रन, व कुलवीर यादव 15, अजय सेन 15, विकास अहिरवार 10 व अंकेश ने आठ रन बनाकर जीत हासिल की। अभिषेक ने दो विकेट लेकर पहले ही अग्रसेन को कमजोर कर दिया। भगवान आदिनाथ कॉलेज के प्रबंधक ने मैच में विजयी होने पर विनोद बौध ( टीम मैनेजर ) और विभाग अध्यक्ष डॉ. शक्तिवान सिंह को बधाई दी।