फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गेहूं खरीदारों पर कसा शिकंजा, तीन दाल मिलों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। शासन ने मंडियों और खुले बाजार में गेहूं की खरीद पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसका उल्लंघन कर गेहूं खरीद कर पैकिंग कर रही दाल मिल को स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया।
बुधवार को स्थानीय प्रशासन को सूचना मिली कि कस्बे में संचालित दाल मिलों में शासन की रोक के बावजूद अवैध तरीके से गेहूं की खरीद की जा रही है। उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह एवं सीओ आरके श्रीवास्तव ने गल्ला मंडी के नजदीक स्थित दाल मिल का औचक निरीक्षण किया। यहां सैकड़ों क्विंटल गेहूं पाया गया, जिसकी ग्रेडिंग कर पैकिंग की जा रही थी। प्रशासन ने तीन ग्रेडिंग मिलों को सील कर दिया। मिल के पास गेहूं लदे ट्रक से आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे भी गल्ला मंडी प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई के चलते गल्ला व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

-
क्रय केंद्रों पर ही होगी गेहूं की खरीद
सरकार ने क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक कम होने एवं जमाखोरी रोकने के लिए कुछ दिनों पहले खुले बाजार और मंडियों में गेहूं खरीद पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद चोरी छिपे गेहूं की खरीद कर ग्रेडिंग और पैकिंग कर बाहर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-
शासन की रोक के बावजूद कुछ स्थानों पर गेहूं की खरीदी कर उसे बाहर भेजे जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मड़ावरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें