फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों के पैसे हड़पने वालों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चिटफंड कंपनी बनाकर आम लोगों को दोगुना रुपये देने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने वाले आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मुख्य दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद के लोगों को चिटफंड कंपनी एलयूसीसी में जमा धन कुछ वर्ष में दोगुना होने का लालच देकर उनकी जमा पूंजी हड़पने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कानून का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने चिटफंड कंपनी और लोगों की रकम हड़पने वाले आरोपी रविशंकर तिवारी, आलोक तिवारी और सुरेंद्र पाल सिंह पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित करने के साथ गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी टीम ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की तो लोगों से धोखाधड़ी कर उनकी जमा पूंजी हड़पने के गिरोह में और भी नाम प्रकाश में आए। जिस पर पुलिस इन सभी को गिरफ्तार करने में जुट गई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस के समक्ष धोखाधड़ी के काफी राज उगले हैं। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। वहीं, पुलिस के हाथ चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के मुख्य आरोपी रविशंकर तिवारी की गिरेबां तक पहुंच गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस द्वारा चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर जिले के लोगों की नजरें टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें