फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के इंतजार में पड़ी रही कोविड पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। कोविड पीड़ित मरीजों के उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता दिए जाने के दावे जिले में खोखले साबित हो रहे हैं। बुधवार को मड़ावरा अस्पताल में कोविड से पीड़ित ग्राम गंगचारी निवासी एक महिला घंटों एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही। महिला के परिजन गजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी चाची का ऑक्सीजन लेबल काफी कम हो चुका है, जिससे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है और हालत बिगड़ रही है। सुबह आठ बजे वह मड़ावरा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से उनके मरीज को तालबेहट रेफर कर दिया गया। सूचना देने घंटों इंतजार के बाद एंबुलेंस चालक मनमानी से काम करते रहे और कंट्रोल रूम पर मरीज को शिफ्ट की गलत और भ्रामक जानकारी देकर मरीज की जान से खिलवाड़ करते रहे। पीड़ित के परिजनों ने जिम्मेदार अधिकारियों से बदइंतजामी को ठीक कराने एवं मड़ावरा में एंबुलेंस उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें