फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार में ले जाकर चचेरे ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नामजद दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कार में बैठाकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में जखौरा पुलिस ने चचेरे ससुर सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना बार अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 मार्च की सुबह वह पति व एक अन्य युवक के साथ बाइक से बांसी बाजार सामान खरीदने आ रही थी। उसका पति रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर हाईवे पर बाइक से उतर गया। वह गांव के उक्त युवक के साथ एक ढाबे पर पहुंची। यहां एक चार पहिया वाहन से उसी के गांव के दो युवक आए और उसे जबरन कार में बैठा लिया। थोड़ी दूर पर ले जाकर महिला के पति के चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और हाईवे पर छोड़कर भाग गए। किसी प्रकार वह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

-
महिला को दो युवक कार में बैठाकर ले गए। तेरई फाटक के पास कार के अंदर ही महिला से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और हाईवे पर छोड़कर भाग गए। दुष्कर्म करने वाला आरोपी पीड़ित महिला के पति का रिश्ते में चाचा लगता है। विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें