फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल व हाइब्रिड मोड से हो सकता है राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन2

विज्ञापन
court scale.jpg - फोटो : court scale.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुसार जिला न्यायाधीश ने आज से जनपद के सभी न्यायालय आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए खोलने के आदेश दिए हैं। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिला जज मोहम्मद रियाज द्वारा 10 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को वर्चुअल मोड में कराने की संभावना जताई है। वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत पक्षकारों को नोटिस वर्चुअल एवं फिजिकल मोड या ई-सर्विस के माध्यम से भेजे जाने के आदेश भी दिए गए हैं। चेक बाउंस के मामले, मनी रिकवरी से संबंधित वाद एवं अन्य दीवानी प्रकृति के वादों में संबंधित न्यायालयों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व प्री लोक अदालत की सिटिंग या प्री-काउंसलिंग सेशन की तिथि भी नियत की जाएगी। इन बैठकों को भी वीडियो या टेली कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा कराया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए 24 जून को सुबह 10:30 बजे से एडीआर भवन जनपद न्यायालय परिसर ललितपुर में जिला जज अध्यक्ष डीएलएसए की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। वहीं बृहस्पतिवार से खुल रहे न्यायालयों को लेकर निर्देश दिए गए हैं कि अंडर ट्रायल बंदियों का रिमांड संबंधी कार्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपादित किया जाएगा। वादकारियों का प्रवेश नियत मामलों में साक्ष्य अंकित होने की दशा में केवल जनपद न्यायाधीश की पूर्व अनुमति से ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें