फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी पर युवक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। तालबेहट रेलवे स्टेशन से मऊ पुल के मध्य 18 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। वही परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा वीआईपी निवासी स्व. सुरेश उर्फ पप्पू यादव की चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। चारों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। उनका इकलौता पुत्र महेंद्र यादव (18) अपनी मां के साथ रहते थे। शनिवार को चार बजे के लगभग वह अपनी मोटर साइकिल लेकर घर से निकले, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह उनका शव क्षत-विक्षत शव तालबेहट स्टेशन से मऊ के मध्य खंभा क्रमांक - 1076 के पास मिला। जानकारी के बाद मौके पर गई जीआरपी ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। लेकिन, परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। उनके अनुसार फोन आने पर घर से जाना। मृतक की चप्पलों का एक स्थान पर रखा मिलना, मोबाइल का टूटा होना, मोटर साइकिल का गलत दिशा में बिना लॉक का मिलना, जबकि मृतक कभी भी बाइक बिना लॉक के नहीं खड़ी करता था। वह कहते हैं मृतक काफी मिलनसार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें