फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

विज्ञापन
कैप्सन - बैंक कर्मियों का सम्मान करते किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन समाप्त करने के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की सुरक्षा और उनकी मदद में लगे कोरोना वॉरियर्स का भारतीय किसान मोर्चा ने माल्यार्पण करके सम्मान किया। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सफाई कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, डाकघर के कर्मचारी सहित आवश्यक विभागों में कार्यरत कर्मचारी कोरोना वॉरियर्स के रूप में पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। भारतीय किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष केशवेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पूराविरधा के शाखा प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। एक धन्यवाद पत्र भी सौपा। इस मौके पर मोर्चा के कार्यकर्ता तथा बैंक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें