फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जेल में फैला कोरोना, 10 बंदी संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। अब कोरोना ने जेल में दस्तक दी है। यहां रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में 10 बंदी समेत 14 संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 29 सक्रिय संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में पहला कोरोना केस 22 मार्च को सामने आया था। वहीं जिला कारागार में बृहस्पतिवार को एक बंदी कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल पहुंचकर 50 बंदियों के सैंपल लिए थे। इसके साथ ही शुक्रवार को जेल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी अभिषेक अग्रवाल भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। वहीं रविवार को जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक जेल में 10 और बंदी संक्रमित मिले हैं। वहीं चार अन्य लोग संक्रमित मिले।
जिला कारागार में एक साथ कोरोना के 10 मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संक्रमित बंदियों को अन्य बंदियों से अलग करते हुए क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही बैरकों और पूरी जेल को सैनिटाइज किया गया। वहीं जेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मिले बंदियों के संपर्क में आने वाले अन्य बंदियों की पहचान कराना शुरू किया है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला कारागार पहुंचकर अन्य बंदियों की जांच करेगी। सीएमओ डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि रविवार को 10 बंदियों समेत 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको क्वारंटीन कर दिया गया है। सोमवार को जेल में बंदियों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये बरतें सावधानी
- मास्क का प्रयोग करें।
- खासकर बच्चे और बुजुर्ग भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें।
- हाथों को सैनिटाइज और धोते रहें।
- अगर अब तक वैक्सीन नहीं लगी है, तो जिला अस्पताल जाकर वैक्सील लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें