फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महरौनी में कोरोना की दस्तक, एक बालक समेत पांच नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने अब महरौनी में दस्तक दे दी है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में महरौनी का एक बालक समेत पांच संक्रमित मिले। इनमेें जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी भी शामिल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 45 संक्रमितों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को 488 लोगाें की कोरोना जांच की। इसमें 131 आरटीपीसीआर और 351 एंटीजन जांच की गईं। वहीं बीते चौबीस घंटे में हुई जांचों में महरौनी के एक आठ वर्षीय बालक समेत चार मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जबकि जिला कारागार में एक बंदी संक्रमित पाया गया। अब जिले में कुल 36 सक्रिय संक्रमित हैं।
वहीं सीएमओ डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि कोरोना के वैरिएंट का पता लगाने के लिए 45 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की 11 और 12 अप्रैल को मॉकड्रिल के माध्यम से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-
अस्पतालों में किए जा रहे पलंग आरक्षित
महामारी विशेषज्ञ डॉ. देशराज ने बताया कि जिला अस्पताल में 20, तालबेहट, बार, महरौनी व मड़ावरा में केस बढ़ने की स्थिति में 10-10 पलंग आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा ललितपुर में 1000 लीटर प्रति मिनट, तालबेहट में 500 लीटर प्रति मिनट, महरौनी में 250 लीटर प्रति मिनट क्षमता का आक्सीजन प्लांट स्थापित है। वहीं, जनपद में 449 ऑक्सीजन सिलिंडर व 325 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।

कोविड के लक्षणों को न लें हल्के में
महामारी विशेषज्ञ डॉ देशराज ने बताया कि कोविड के वेरिएंट में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इसलिए इसे हल्के में न लें। वर्तमान में गले में खराश, नाक बहना, बुखार, गले में दर्द, सूंघने की क्षमता कम होना आदि लक्षण नजर आ रहे हैं। तरल पेय पदार्थ, नारियल पानी, फलों का जूस व ओआरएस का घोल पीते रहें। एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग चिकित्सक की सलाह के बिना न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें