फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण : स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, शुरू की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चीन समेत दस देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। संक्रमण से निपटने के लिए विभाग ने वार्डों को तैयार कर दिया है। जुकाम, बुखार व खांसी समेत अन्य लक्षणों वाले मरीजों की जांचें बढ़ा दी गईं हैं। ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से तैयार कराए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। स्टाफ को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस फिर से पांव पसार रहा है। ऐसे में देश में भी संक्रमण का बढ़ने की संभावना को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। शासन ने अधिक से अधिक सैंपल कराने के निर्देश दिए है। साथ ही कोविड से निपटने की सभी तैयारियां को पूरा किया जा रहा है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर जिला अस्पताल में 50 बेड का वार्ड पूरी तरह से तैयार कर लिया। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर 100 अतिरिक्त बेडों के वार्ड भी बनाया जाएगा। इसके लिए सभी संसाधन उपलब्ध हैं। अस्पताल में कोविड वार्ड समेत सभी वार्डों में प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा दी गई है। यहां मरीज के भर्ती होने की स्थिति में चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ को नियुक्त करने की तैयारी भी पूरी हो गई है।
बढ़ाई गई कोविड जांच
सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों को चिह्नित करने के लिए जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों की जांच अनिवार्य कर दी है। यही नहीं प्रसव व जांच को आने वाली गर्भवती महिलाओं की भी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा ऑपरेशन के मरीजों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी तालबेहट में बना 60 बेड का वार्ड
कोविड संक्रमण बढ़ने की स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भी 60 बेड का वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा भी है। यहां पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को भी चालू करने के निर्देश दिए गए हैं।
14 वेंटिलेटर किए गए तैयार
कोविड संक्रमित अतिगंभीर मरीजों को भर्ती के दौरान उपचार की सुविधा के साथ ही जरूरत पड़ने पर वेंटिलेटर की सुविधा है। जिला अस्पताल समेत सीएचसी तालबेहट में 14 बेडों पर वेंटिलेंटर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर लीं हैं।
कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें