फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर की दुकानें बंद होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी शुरू हो गई है, लेकिन कूलर और पंखे की दुकानें बंद हैं। ऐसे में लोग परेशान हैं। जिन लोगों ने नया कूलर खरीदने का प्लान बनाया था। वह धरा का धरा रह गया है। कुछ लोग पुराने पंखों की रिपेयरिंग कराना चाहते हैं, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। दरअसल, गर्मी बढ़ने से कूलर की आवश्यकता महसूस होने लगी है, जिन लोगों के घरों में पहले से कूलर हैं उन्हें तो कोइ दिक्कत नहीं है, लेकिन घास नहीं बदलवा पा रहे हैं। साथ ही जो लोग कूलर अथवा एसी खरीदने का प्लान बना रहे थे, उनकी योजना अटक गई है। नए कूलर नहीं खरीद पा रहे हैं। कुछ लोगों के घरों में पंखे रिपेयरिंग मांग रहे हैं, लेकिन मैकेनिक नहीं मिलने के कारण और दुकानें बंद होने की वजह से उनके काम भी अटक गए हैं। लोग छतों पर भी नहीं सो पा रहे हैं, क्योंकि मच्छर होने के कारण उन्हें मलेरिया का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें