फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: देवगढ़ में हेलीपोर्ट निर्माण की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। देवगढ़ में हेलीपोर्ट बनाए जाने की कवायद तेज हो गई है। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने शनिवार को हेलीपोर्ट के लिए दो जगहों का निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक कोई जमीन फाइनल नहीं की गई। हेलीपोर्ट के लिए पांच एकड़ जमीन की जरूरत है। यहां पर तीन हेलीपोर्ट बनाए जाने हैं। पर्यटन केंद्र के रूप में विख्यात देवगढ़ में सैलानियों की सुविधा के लिए हेलीपोर्ट बनाए जाने हैं। इसके लिए पांच एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

देवगढ़ में प्राचीन दशावतार मंदिर और मूर्तियां है। जैन धर्म के कई प्राचीन मंदिरों की श्रृंखला है। यहां बेतवा नदी के किनारे स्थित बौद्ध गुफाओं में बौद्ध धर्म के पदचिह्न मौजूद हैं। इकसे साथ ही बेतवा नदी से विंध्याचल पर्वत का अनूठा दृश्य देखने को मिलता है। यहां पर दुर्लभ वन्य जीव भी दिखाई देते हैं। डीएम के साथ उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दानिश कुमार मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही भूमि का चयनकर हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें