फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सदनशाह-सिद्दन मार्ग के फुटपाथ का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदनशाह चौराहे से सिद्दनपुरा मार्ग पर फुटपाथ बनाने का कार्य शुरू हो गया है। सड़क किनारे दोनों ओर फुटपाथ में ब्रिक्स बिछाने का कार्य किया जा रहा है। फुटपाथ बनने से वाहन ओवरटेक व आमने-सामने से पार हो सकेंगे। पैदल राहगीरों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा सदनशाह नई तहसील मार्ग से सिद्दनपुल तक लगभग दो किलोमीटर की दूरी तक सीसी सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन, पटरी पर फुटपाथ का निर्माण करना भूल गए थे। इससे वाहन न तो ओवरटेक कर पा रहे थे और न ही क्रॉस कर पा रहे थे। क्रॉस या ओवरटेक करने पर फुटपाथ पर पैदल राहगीरों को दिक्कत होती थी। इस समस्या को अमर उजाला ने 25 नवंबर 2023 को पेज नंबर दो पर ''सड़क तो बना दी, फुटपाथ बनाना भूले जिम्मेदार, पैदल चलना भी हुआ दुश्वार'' शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद पालिका प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार को सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण कराने के निर्देश दिए। अब मार्ग पर सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर का फुटपाथ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

-
सदनशाह नई तहसील मार्ग से सिद्दनपुल तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण शुरू करा दिया गया है। जल्द ही फुटपाथ बनकर तैयार हो जाएगा।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें