आत्महत्या करने का अनुमान, एसपी ने पुलिस की एक टीम गौतमबुद्ध नगर जांच-पड़ताल को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में तैनात एक सिपाही की गौतमबुद्ध नगर में मौत हो गई। उसका शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में मिला। आत्महत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।
जनपद जालौन निवासी कुलदीप सिंह चंदेल पुलिस विभाग में करीब पांच-छह वर्ष पूर्व भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती ललितपुर में पुलिस लाइन में चल रही थी। बुधवार को गौतमबुद्ध नगर में एक कमरे के अंदर कुलदीप का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। घटना की सूचना मृतक सिपाही के परिजनों को मिलने पर वह भी गौतमबुद्ध नगर पहुंच गए थे। इधर साथी सिपाही की मौत होने की खबर मिलने पर जनपद के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और सभी अपने अपने स्तर से मौत के कारणों को जानने में जुट गए। हालांकि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो र हा है। इधर एसपी ने जिले से एक निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम को गौतमबुद्ध नगर भेजा है है। उक्त टीम घटना को लेकर गहनता से जांच करेगी और सिपाही कुलदीप किन परिस्थतियों में गौतमबुद्ध नगर पहुंचा और मौत कैसे हुई इस बारे में पड़ताल करने के बाद अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपेगी। हालांकि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो र हा है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सिपाही की मौत के मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी कारण निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।