अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत की अगुआई में कांग्रेसियों ने मंगलवार को बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष बलवन्त सिंह राजपूत ने कहा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश होते हुए असम में प्रवेश किया था। 20 व 21 जनवरी को भाजपा के लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा पर हमला किया और असम के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए। यहां तक कि राहुल गांधी को भी रोकने का प्रयास किया गया। असम सरकार ने राहुल गांधी को श्रीशंकर देव जी के मंदिर में दर्शन करने से रोका। कांग्रेसियों ने कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पीसीसी सदस्य राकेश रजक, पीसीसी सदस्य बहादुर अहिरवार, पीसीसी सदस्य सुनील खजुरिया, महिला जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी, महासचिव असलम खान, मकरंद किलेदार, कुलदीप पाठक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, महासचिव मोंटी शुक्ला, सचिव गजेंद्र सिंह परमार, इरफान खान, महेंद्र पनारी, शयामसुंदर सिरोठिया, ब्रजेश बंशकार,अशोक राय, इं सुनील अहिरवार, मिलन वर्मा, सुरेश राजपूत, जाहर सिंह राजपूत हरीश सूरी आदि मौजूद रहे।
-