संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने एक मैरिज लान में जिला संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने व लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने संगठन पर चर्चा की और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलने व आर्थिक सहायता करने के लिए सभी का आह्वान किया। सभी एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करें और राजनीतिक दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, जिला प्रभारी बृजराज सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार, अवनीश पाण्डेय, आसाराम तिवारी, राकेश रजक, अशोक कुमार स्वर्णकार, रामभरोसे कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी, जयपाल सिंह बंटी, धर्म सिंह वर्मा, सुनील खजुरिया, जाहिर सिंह बघेल, वैभव जैन, मोहन सिंह चंदेल, रामसिंह यादव, अखिलेश मलैया, असलम खान, नवनीत किलेदार, अजय प्रताप तोमर, राम अवतार राजपूत, सुशील श्रीवास, नागेश रजक, बृजेश मिश्रा, मकरंद किलेदार आदि मौजूद रहे।