फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कांग्रेस ने राज्यपाल को संबाेधित ज्ञापन में भाजपा पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। कहा कि बीजेपी ने अलोकतांत्रिक तरीका अपनाया है। लोकसभा सत्र की शुरुआत के दौरान राहुल गांधी ने संसद में बताया कि आरएसएस और बीजेपी, न ही हिंदुत्व के ठेकेदार हैं और न ही नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज हैं। उनका आशय था कि जो लोग आतंक और गुंडागर्दी का सहारा लेते हैं, वह हिंदू धर्म के सिद्धांतों के विपरीत हैं। हमारा देश धार्मिक कट्टरता की वजह से नहीं, बल्कि सर्व धर्म समभाव की भावना से विश्व विख्यात है। इस दौरान प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश रजक, आप के जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, बहादुर अहिरवार, शरीफ जावेद, रविकांत दीक्षित, अजय तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें