फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल के दाम कम किए जाएं

विज्ञापन
अधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बिरधा। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में खंड विकास अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। मांग की गई कि दाम कम किए जाएं। ज्ञापन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में कोई काम नहीं कर रही है। किसान आत्महत्या कर रहा है और डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कच्चे तेल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम हो गई है, लेकिन दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। संजय मोदी ने कहा कि सरकार किसानों से छलावा कर रही है। मांग की गई कि निर्णय तुरंत वापस लिया जाए। इस मौके पर वीरेंद्र रजक, गणेश कुश, रब्बी पटेल, दीपू चौबे, खलक सिंह, मुलायम सिंह चंदेल, मुलु कुश, हरदास साहू, कल्याण सिंह, जगभान सिंह, आनंद राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें