संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-मड़ावरा। विभिन्न समस्याओं के एक ही स्थान पर त्वरित निस्तारण के लिए समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मड़ावरा तहसील में एसपी मोहम्मद मुश्ताक व एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप ने फरियादियों की शिकायतों को सुन निस्तारण कराया। अन्य तहसीलों में प्रभारी अधिकारियों ने शिकायतों को सुना व संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पांच तहसीलों में 184 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिनमें 28 का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कराया। संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
-
समाधान दिवस ये आईं शिकायतें
तहसील का नाम- शिकायतों की संख्या- निस्तारण
ललितपुर - 23 - 03
तालबेहट - 23 - 04
महरौनी - 80 - 12
मड़ावरा - 52 - 08
पाली - 06 - 01