फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी तक पूर्ण करें पेयजल योजना: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजनांतर्गत धौर्रा-बालाबेहट ग्राम समूह पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परियोजना के निर्माण का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बुन्देलखण्ड में पेयजल की समस्या के दृष्टिगत शासन ने घर-घर शुद्ध पेयजल की पहुंच हेतु इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारा है। योजना के पूर्ण होने से यहां के किसानों व आमजन के पास पर्याप्त जल की उपलब्धता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल योजना के निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। फरवरी के अंत तक त्वरित गति से कार्य पूर्ण कराते हुए आपूर्ति प्रारंभ कराएं। धौर्रा-बालाबेहट ग्राम समूह पेयजल योजना का कार्य 2021 में प्रारंभ हुआ था, वर्तमान में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर 70 प्रतिशत व इंटेक वेल पर 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। प्लांट के पूर्ण होने से आसपास के 59 गांवों के किसानों को पेयजल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें