ललितपुर। आजादपुरा में मोटी बरिया के पास रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक ने प्रार्थना पत्र को शिकायत पत्र देकर प्रधानाध्यापक और चौकीदार की जांच कराने की मांग की है। सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीराम ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र आरोप लगाया है कि 16 जनवरी के पत्र पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा श्री छत्रसाल जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के उपरांत शिकायत से संबंधित रिकार्ड विद्यालय से ले आए थे। इस संबंध में तीन फरवरी पत्र को प्राप्त कराया गया। 31 मार्च को प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यदि उनके देयक निस्तारण कर दिये गये तो उस स्थिति जिला विद्यालय निरीक्षक और वित्त लेखाधिकारी उत्तरदायी होंगे, क्योंकि उक्त प्रकरण से संबंधित पत्र मैंने 18 मई 2018 को समस्त अभिलेखों के साथ प्राप्त कराया था, लेकिन उन पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक पर प्रधानाध्यापक को बचाने का आरोप भी लगाया है।