फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तबाह हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए

Sat, 01 Jul 2023 01:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों ने अपनी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की। पत्र में बताया कि ओलावृष्टि और आपदा से नष्ट किसानों की फसल का जल्द बीमा राशि दिलाई जाए। साथ ही किसानों द्वारा लिए गए कृषि यंत्रों की अनुदान राशि तुरंत दिलाई जाए। वर्तमान में नीलामी के नाम पर हो रही खानापूर्ति को बंद करके नीलामी को नियमानुसार पारदर्शिता के आधार पर की जाए। साथ ही नीलामी चबूतरों को भी खाली किया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से महिला व पुरुष लघु सीमांत किसानों को लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

वनरोजों से कृषि फसलों की सुरक्षा कराई जाए। प्रत्येक गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जाए। 1008 श्री रामजानकी मंदिर की भूमि से अवैध कब्जा को हटाया जाए। किसानों के हर बैंक से जारी केसीसी नवीनीकरण में उनके कार्ड संख्या को न बदला जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। पत्र पर भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्य केहर सिंह बुंदेला, जिला मंत्री सोहन लाल विश्वकर्मा, सह जिला मंत्री हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा बद्रीनारायण, विश्रामदास, करन सिंह राजपूत, कमल प्रसाद, वीरन, ब्रजभान, कांशीराम, बृजेश कुमार तिवारी आदि लोगों के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें