सौजना। विकास खंड महरौनी स्थित ग्राम सौजना में चार महीनों से सामुदायिक शौचालय में ताला लगा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। गांव के लोगों ने शौचालय खुलवाने के लिए कर्मचारियों से कहा, लेकिन ताला नहीं खुला। शौचक्रिया के लिए लोगों को खेतों में जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं व युवतियों को हो रही है। संवाद