फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सहरिया बस्ती में बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सहरिया बस्ती में सामुदायिक भवन बनाने के लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
जनजाति बाहुल्य इलाकों में सामुदायिक भवन न होने के यहां के लोगों को किसी कार्यक्रम का आयोजन करने में परेशानी होती है। सदर विधायक ने जिलाधिकारी काे विकास खंंड तालबेहट, जखौरा व बिरधा में सामुदायिक भवन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के लिए पत्र लिखा है। ग्राम पंचायत मऊ, रजावन, वर्मा बिहार, भैसनवारा कलां, बिरधा, सेरवारकलां, हजारिया, खैराडांग, बादरौन, टौरिया, कालापहाड़, मनगुआं, खुरा, मर्हरा, जामुनधाना खुर्द, निवाहो, नैगांव कलां, बुढ़वार के मजरा फौजपुरा, महेशपुरा, खिरिया मिश्र, बरदेही, मड़वारी, बंदरगुढ़ा, देवगढ़ कुचदौं, गढ़ौली, रमपुरा, सैपुरा के जनजाति बाहुल्य इलाके में सामुदायिक भवन बनने से लोगों को सार्वजनिक व मांगलिक कार्यक्रम करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

-
सदर विधानसभा क्षेत्र के 28 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जिलाधिकारी को एस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव बनाने के लिए पत्र लिखा है। अनुसूचित जनजाति मंत्रालय से इस प्रस्ताव को पास कराकर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें