फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया सैनीटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा। ब्लॉक जखौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत लैब टेक्नीशियन कोरोना संक्रमित पाए जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज किया गया। पॉजीटिव स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक कर्मचारी की बुखार की जांच कराई गई तो कोरोना पॉजीटिव पाया गया। रिपोर्ट के बाद अस्पताल को बंद कर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की कॉविड- 19 की सैंपलिगं की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी की भयावहता को समझते हुए लोग अपने-अपने घरों में रहें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समय-समय पर हाथ धोते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें