फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पंचायतों की ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण करेगी कमेटी

Fri, 09 Jun 2023 12:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रदेश मुख्यालय पर वर्ष 2015-16 में प्राप्त ऑडिट आपत्तियों निस्तारण के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। इसमें जनपद की ग्राम पंचायतों में भेजी गई, छात्रवृत्ति की धनराशि समायोजित नहीं कराए, जाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। जिसके निस्तारण के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
वर्ष 2014-15 में दस ग्राम पंचायतों के ऑडिट आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इन में बुढ़वार, मैलार, कलौधरा, पटसेमरा, रूकवाहा, बानपुर, डगराना, खांदी, पूराकलां व पूराबिरधा ग्राम पंचायतें शामिल थी। इन ग्राम पंचायतों के खातों में छात्रवृत्ति शौचालय निर्माण सामग्री व मिड-डे मिल का रुपया पड़ा हुआ था, जिससे वित्तीय वर्ष समाप्ति के बाद संबधिंत विभाग को भेजा नहीं गया था। यह कुल धनराशि 15 लाख 46 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2015-16 में तीस ग्राम पंचायतों ऐसी थीं, जिसके खातों में ऑडिट के दौरान 28 लाख 11 हजार अनाधिकृत तौर से पाया गया। इन सभी ग्राम पंचायतों से अतरिक्त धनराशि को संबंधित विभाग में जमा कराते हुए, ऑडिट आपत्ति निरस्त कराने के लिए जिला पंचायत अधिकारी पंचायत समिति के बैठक में पत्रावली सहित गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें