कभी - कभी कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने नई स्वॉट टीम को कमांडो का प्रशिक्षण देकर तैयार किया है। लिखित और शारीरिक परीक्षा में चयनित होने के बाद आरक्षी सचिन अग्निहोत्री, महावीर सिंह, दीपक कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मोहम्मद इरफान एवं अजय राज को एनएसजी प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइंस ग्राउंड में आस्ट्रिया निर्मित 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल, एमपी - 5, सब मशीनगन और इंसास जैसे अत्याधुनिक हथियारों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। सटीक निशानेबाजी के चलते सचिन अगिभनहोत्री को टीम का कमांडर नियुक्त किया गया। सोमवार को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद स्वॉट टीम के कमांडो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रण कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद उसे क्षेत्राधिकारी क्राइम ओमकार सिंह को सौंप दिया गया। स्वॉट टीम के कमांडो जटिल ऑपरेशन के साथ ही दंगा जैसे हालातों से निपटने मेें सक्षम हैं।