अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लडबैंक रक्त के संकट से जूझ रहा है। लगभग एक माह से कई ग्रुपों का रक्त नहीं है। ऐसे में जरूरतमंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार सुबह 10 से दो बजे तक ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगेगा।
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में ए निगेटिव, ओ निगेटिव और एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त नहीं है। एबी पॉजिटिव का एक यूनिट ही रक्त है। ए पॉजिटिव, ओ पॉजिटिव व बी निगेटिव के दो-दो यूनिट और बी पाॅजिटिव का तीन यूनिट रक्त बचा है। शिविर में सभी नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं। रक्तदान करने वालों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन व ब्ल़ड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
300 यूनिट की है क्षमता
रक्तकोष में 300 यूनिट रक्त स्टॉक करने की क्षमता है। प्रतिदिन अस्पताल में लगभग 10 से 12 यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा थैलिसीमिया से जूझ रहे 12 से 15 मरीजों को प्रतिमाह 20 यूनिट रक्त दिया जाता है। वहीं डायलिसिस कराने वालों व प्रसूताओं को 20 यूनिट रक्त लगता है। इस तरह प्रतिमाह लगभग 40 यूनिट रक्त निशुल्क दिया जाता है। रक्तदान के लिए 9675898217 पर जानकारी ले सकते हैं।
रक्तदान महादान
रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे हम किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकते हैं। रक्त की जरूरत को किसी पदार्थ से पूरा नहीं किया जा सकता। इसकी पूर्ति केवल रक्तदान से ही संभव है। एक बार रक्तदान कर चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। 18 से 60 वर्ष की आयु के सभी महिला व पुरुष रक्तदान कर सकते हैं।
-
रक्तकोष में यह है स्थिति
ए पॉजिटिव - दो यूनिट
बी पॉजिटिव - तीन यूनिट
ओ पॉजिटिव - दो यूनिट
एबी पॉजिटिव - एक यूनिट
ए निगेटिव - शून्य
बी निगेटिव - दो यूनिट
ओ निगेटिव - शून्य
एबी निगेटिव - शून्य
-
फोटो- 14
कैप्सन- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
रक्तदान 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। ऐसे में सभी को रक्तदान करना चाहिए। - डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
-
फोटो- 15
कैप्सन- डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में रक्त ज्यादा गति से बनने लगता है। रक्तदान कर महादानी बनें और किसी जरूरतमंद की जान बचाएं।-डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
फोटो-
रक्तदान शिविर की कमी के चलते स्टॉक में रक्त कम हो गया है। इस माह में शिविर लगाकर रक्त की उपलब्धता को बढ़ाया जाएगा।- डॉ. एमएस राजपूत, नोडल अधिकारी, रक्तकोष