मड़ावरा-रनगांव। मड़ावरा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना रोहड़ी बांध तिराहे के पास हुई। धवा निवासी सुरेशचंद्र (50) अपनी पत्नी रेखा के साथ मड़ावरा जा रहे थे। मदनपुर थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी राजू (42) अपने बच्चों के साथ मड़ावरा से मदनपुर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरेश, रेखा और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों की मदद की। 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद