फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शीतलहर ने बढ़ाई दिक्कत, धूप भी न दे सकी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को मौसम का रुख बेहद तल्ख रहा। सुबह से लेकर रात तक शीतलहर चलती रही। आलम यह रहा कि लोगों को धूप में भी राहत नहीं मिल पाई। पूरे दिन लोगों को गलन वाली सर्दी ने परेशान किया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी एक सप्ताह मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले तीन-चार दिनों से मौसम की बेरुखी बरकरार है। सर्दी खूब सितम ढा रही है। बुधवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। तकरीबन दस बजे धूप खिली लेकिन, शीतलहर चलने से धूप भी अपना असर नहीं दिखा पाई। इस दौरान न्यूतनम तापमान सात और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम का यही रुख रहने वाला है। तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी, लेकिन शीतलहर चलती रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें