फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोड पूछकर खाते से उड़ाए 66252 रुपये

Fri, 29 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

बैंक खातेदार पहलवान सिंह पुत्र पहाड़ सिंह ने उप जिलाधिकारी महरौनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 27 मई को उसके मोबाइल पर कॉल आई कि उसका एटीएम कार्ड खराब हो चुका है और नया एटीएम कार्ड बनाने के लिए गोपनीय नंबर की आवश्यकता है। फोन करने वाले की बातों पर विश्वास करने उसे अपना गोपनीय नंबर बता दिया। कुछ देर जब उसके मोबाइल पर 33252 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया, तो उसके होश उड़ गए। बैंक मैनेजर के पास जाकर उसने पूरे मामले की जानकारी दी तथा खाता बंद कराने को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद महरौनी कोतवाली पुलिस को भी घटना की सूचना दी, लेकिन बैंक अधिकारियों और पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते शाम को फिर उसके खाते से 33000 रुपये और निकाल लिए गए। पहलवान सिंह ने बैंक शाखा प्रबंधक पर हाईटेक बदमाशों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए एसडीएम महरौनी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें