फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से भेजी गई कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में कोल्ड चेन कक्ष के बाहर मौजूद जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, सीएमओ डा. डीके गर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित कोल्ड चेन रूम से कोविड नियंत्रण वैक्सीन वाहनों को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने रवाना किया। कोविड वैक्सीन 14 जनवरी को झांसी से वैक्सीन वाहन द्वारा जनपद में आई थी। जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित कोल्ड चेन कक्ष के आइएलआर में रखवाया गया था। जहां से शुक्रवार को सुबह जिलाधिकारी ने वैक्सीन वाहनों को सीएचसी/पीएचसी के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी ने वैक्सीन को सुरिक्षत रखने के निर्देश दिए हैं। वैक्सीन सभी ब्लाक स्तर के सीएचसी/ पीएचसी पर रखवाई गई है। इनमें बार व तालबेहट सीएचसी पर 16 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन कक्ष के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, जिला सूचना अधिकारी पियूष चंद्र राय, लिपिक माधव सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें