तालबेहट। बुधवार को सीएमओ डाॅ. इम्तियाज हुसैन ने कड़ेसराकलां के हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से बाकी जानकारी ली। वहीं निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी के न मिलने पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त की। जनपद में संक्रामक बीमारियां का दौर चल रहा है। आई फ्लू से बच्चे काफी परेशान है। इसके बाबजूद ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी समय से ग्रामीणों को शासकीय सुविधाएं नहीं दे रहे है और न ही समय से केंद्रों पर पहुंच रहे है। इसकी हकीकत उस समय उजागर हुई जब बुधवार को सीएमओ ने ग्राम कड़ेसराकलां के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें नवनियुक्त एएनएम टीकाकरण करती हुई लेकिन स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ मौके पर मौजूद नहीं मिलीं। जिस पर उन्हाेंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसका स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।