फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस परिवार ने मनाया सीएम योगी का जन्मोत्सव

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का केक काट कर जन्मदिन मनाते बच्चे पुलिस अधीक्षक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस पुलिस लाइन में पुलिस परिवार एवं उनके बच्चों द्वारा पुलिस लाइन में केक काटकर मनाया गया। पुलिस कर्मचारियों व उनके बच्चों द्वारा पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के साथ जन्म दिवस समारोह पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। जहां पुलिस परिवार व उनके बच्चें द्वारा केक काटा गया और बच्चों ने एक दूसरे को केक खिलाकर मुख्यमंत्री योगी को जन्म दिवस की बधाई दी। यहां बच्चों ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कर मुख्यमंत्री की लंबी आयु व स्वास्थ्य की कामनाएं करते हुए शुभकानाएं दीं। हालांकि इस दौरान यहां कोरोना वायरस के चलते पुुलिस कर्मियों के साथ ही बच्चों ने भी मास्क लगाए रखा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने गौ माताओं को गुड़ खिलाया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके बाद पुलिस लाइन में विश्वपर्यावरण दिवस के मौके पर उन्होंने पौधे भी रोपे।

नगर संसाधन केंद्र नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंस का पालन- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें