फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएम ने थाना मदनपुर में प्रशासनिक भवन का किया वर्चुअली शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना मदनपुर परिसर में प्रशासनिक भवन का शिलान्यास व पुलिस लाइन में निर्मित साइबर क्राइम थाना का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली लोकार्पण किया।
जिले के सबसे दूरस्थ और एमपी बॉर्डर से सटे थाना मदनपुर में प्रशासनिक भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। इसमें थानाध्यक्ष कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय, मालखाना, हवालात, विवेचना कक्ष सहित अन्य कार्यालय बनाए जाएंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक भवन का वर्चुअली शिलान्यास किया। थाना मदनपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिलान्यास का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि यहां प्रशासनिक भवन बनने से पुलिस कर्मचारियों को काफी सहूलियत रहेगी। यहां तैनात पुलिस बल के रहने के लिए आधुनिक तरीके से आवास व बैरक निर्मित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना देने की बात कही। वहीं, साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लाइन में साइबर क्राइम थाना खोला गया। इसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें