फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिल्ला में आठ माह से नहीं पहुंच रहे सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। विकास खंड बार के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ला में करीब आठ महीने से गांव में सफाई कर्मी न आने से गलियों में कूड़े के ढेर लग गए और नालियां गंदगी से पटी पड़ी है। हैरत की बात तो यह है कि शिकायत के बाद भी सफाई कर्मी गांव में नहीं पहुंच रहे जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान दम तोड़ रहा है। जगह जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। नालियों में गंदा पानी जमा हो रहा है। गंदगी की वजह से खतरनाक बीमारियां फैल रही हैं। मजबूरी में ग्रामीण अपने हाथ से नालियों की सफाई कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामवासियों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे सफाई कर्मचारी के हौसले बुलंद हैं
गांव में आठ माह से सफाई कर्मी नहीं आने से सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। गांव न्याय पंचायत है यहां पर कम से कम दो सफाई कर्मियों की जरूरत है। -जमुना प्रसाद विश्वकर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि
विज्ञापन

हम लोग कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। गांव में सफाई कर्मी की नई तैनाती की जाए। - पुष्पेंद्र राजपूत निवासी गांव बिल्ला
ग्राम में तैनात सफाई कर्मी दिनेश कुमार कई महीने से गांव में नहीं आया है। गांव के सरकारी विद्यालयों के अलावा आंगनवाड़ी केंद्र व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैली हुई है। - कुमार गौरव सिंह, ग्राम प्रधान बिल्ला
कई ग्राम पंचायतों में टीम लगाकर सफाई करवाना पड़ता है। इस वजह से सफाई कर्मी बिल्ला ग्राम पंचायत में नहीं पहुंच पाया होगा। अगर वहां गंदगी का ढेर लगा है तो वहां पर सफाई कर्मियों की टीम लगाकर सफाई कराई जाएगी। -संतोष बाबू गौतम, एडीओ पंचायत ब्लॉक बार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें