महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते छात्र
ललितपुर। महर्रा स्थित भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार ने परिसर व आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और बेहतर जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, सेवा भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने ‘स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन’ का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. रोहित कुमार जैन, डॉ. मायाराम, डॉ. अरुणा सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, रामसेवक चंद्राकर, डॉ. रामचेतन, राकेश खटरा आदि मौजूद रहे। संवाद