फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों पर नहीं नपा का जोर

Mon, 15 Aug 2016 01:27 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
toilet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। पुरानी सदर तहसील के पास बना नगर पालिका का सार्वजनिक महिला प्रसाधन केंद्र शहर का इकलौता महिला प्रसाधन केंद्र है। इसके बाद भी यह हमेशा गंदगी से भरा रहता है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र की सारी गंदगी बटोरकर इसी महिला प्रसाधन केंद्र के बाहर फेंक दिया जाता है। ऐसा नहीं है कि यह मामला नगर पालिका के अधिकारियों से छिपी नहीं है, अमर उजाला ने महिलाओं को होने वाली इस समस्या को विगत 4 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, इसके बाद अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार व नपा अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने संबंधित स्वास्थ्य नायक को सफाई कराने के निर्देश दिए थे। करीब एक सप्ताह तक तो सफाई रही लेकिन इसके बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रसाधन केंद्र के बाहर फैली गंदगी के कारण महिलाएं इनका उपयोग नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें