फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार की टक्कर से घायल 12वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द के पास हाईवे पर दो दिन पहले चार मार्च को कार की टक्कर से घायल 12वीं के छात्र की भोपाल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द निवासी नितिन (18) पुत्र उजागर सिंह 12वीं का छात्र था। वह बिरधा में पढ़ता था। बीते चार मार्च की शाम को करीब पौने छह बजे वह बाइक द्वारा खेत से घर जा रहा था। हाईवे की सड़क पार करने के बाद वह बाइक खड़ी करके अपने पिता का इंतजार करने लगा।
इसी दौरान हाईवे पर उल्टी दिशा में जा रहे हार्वेस्टर को बचाने के चलते एक तेज रफ्तार आर्टिका कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन हालत ठीक नहीं होने पर परिजन उसे भोपाल ले जा रहे थे।
विज्ञापन

मृतक के चाचा रामराजा पटेल ने बताया कि रविवार की देर शाम को भोपाल ले जाते समय रास्ते में ही उनके भतीजे नितिन की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें