ललितपुर। जनपद ने आशाओं को कोरोना संक्रमण काल में किए गए कार्य के भुगतान में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग गौरवांवित महसूस कर रहा है। डीसीपीएम गणेश ने बताया की कोरोना वायरस संक्रमण काल में आशाओं ने स्वयं की परवाह किए बगैर निडर होकर अपने कर्तव्यों का पालन किया है। आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है। कोरोना को सात माह से अधिक समय हो गया है। इस दौरान आशाओं ने संक्रमण से निपटने के लिए मुख्य भूमिका निभाई है। जिसमें घर-घर जा कर सर्दी, खांसी के मरीजों का चिह्नींकरण किया और अन्य कार्यों में विभाग का साथ दिया है। जिस पर आशाओं को शासन द्वारा एक हजार रुपये का भुगतान किया गया है। जुलाई और अगस्त माह में आशाओं का भुगतान करने में जनपद ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।