फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दरोगा पर दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचना शहर कोतवाल ने की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- विवेचक का स्थानांतरण हो जाने के बाद सौंपी गई जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दरोगा के विरुद्ध दर्ज दुष्कर्म के मामले की विवेचना कर रहे निरीक्षक का स्थानांतरण झांसी परिक्षेत्र से कानपुर परिक्षेत्र हो जाने के बाद अब मुकदमे की विवेचना शहर कोतवाल ने शुरू कर दी है।
कुछ दिन पूर्व एक युवती ने तत्कालीन नेहरू नगर चौकी प्रभारी अतुल तिवारी पर फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेम प्रसंग करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। कोतवाली में दरोगा और उसके चार परिजनों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

मुकदमे की विवेचना कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक अपराध अख्तर हुसैन को सौंपी गई। दरोगा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने आरोपी दरोगा की संभावित स्थानों पर दबिश दी थी। सफलता नही मिली थी। हाल ही में मुकदमे की विवेचना कर रहे निरीक्षक अख्तर हुसैन का स्थानांतरण कानपुर परिक्षेत्र हो गया था। एसपी के आदेश पर उनकी जनपद से रवानगी कर दी गई। निरीक्षक का स्थानांतरण हो जाने अब इस मुकदमे की विवेचना शहर कोतवाल को दी गई है। उन्होंने केस डायरी को लेकर मुकदमे को लेकर अब तक की गई कार्रवाई का अवलोकन किया। सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही पुलिस की एक टीम आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए जनपद से रवाना होगी।
विज्ञापन


दरोगा के खिलाफ चल रही विभागीय जांच शुरू

दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। इसके साथ विभागीय जांच भी शुरू हो गई रही। अब जांच प्रकिया के तहत संबंधित कुछ पुलिसकर्मियों के बयान पुलिस उच्चाधिकारियों के समक्ष शुरू हो गए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दरोगा के खिलाफ आगे और भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें