फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्ति से सराबोर हुआ नगर

Wed, 26 Jul 2017 01:29 AM IST
amarujala
विज्ञापन
shiva temple lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। श्रावण मास में आजकल जगह-जगह मंदिरों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। इससे पूरा शहर शिवभक्ति में सराबोर हो गया है। चंडी मंदिर, थानेश्वर मंदिर और तुवन मंदिर और नेहरूनगर में पतरुआधाम मंदिर पर पार्थिव शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। मंगलवार को गौ सवा मंडल के तत्वावधान में तुवन मंदिर प्रांगण में पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक के अंतर्गत मंगलवार को दूसरे दिन पीठों का पूजन, आचार्य अभिलाष पाराशर, अनिल शास्त्री, दीपक पंडा व अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान, राजीव हुंडैत, भोलाशंकर पस्तोर के अलावा सुनील पटैरिया, प्रसन्न दुबे, नीलेश पटेल, प्रिंस पटैरिया, रामकुमार पुरोहित, मनोज नामदेव, अभिषेक दुबे, प्रशांत शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें