फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी: पीड़ित मिले मुख्यमंत्री व डीजीपी से, गिरफ्तारी व सीबीआई जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। चिटफंड कंपनी किसान एग्रोटेक सोसाइटी के मामले में पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी व डीजीपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी व रुपया वापस दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के नाम पर करीब 400 लोगों के करीब 35 करोड़ रुपये हड़प कर जाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ितों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मुकदमा लिखे जाने के 15 दिन बीत चुके है इसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि आरोपियों के सहयोगी उन्हें लगातार डरा धमका रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही न होने पर पीड़ित पैसा डूबने के कारण सदमे में है। मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस मुख्यालय पहुंच कर पुलिस महानिदेशक को भी ज्ञापन सौंपा जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन पर पवन मोदी, आशीष रत्नाकर ,बलराम भंडारी ,सुनील कुमार, प्रमोद चौरसिया, अमरेंद्र सिंह,प्रकाश कुशवाहा, मयूर जैन, धर्मेंद्र सेन ,हमीद खान के हस्ताक्षर बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें