फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से शराब बिकवाई तो होगी कार्रवाई

Thu, 27 Aug 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि जहरीली शराब से होने वाली मौतों से सबक लेते हुए तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी करके अवैध शराब के गढ़ का खात्मा किया जाए। शराब के कारोबार में छोटे बच्चों का उपयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए। ढाबों पर शराब की बिक्री करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। थानेदारों को चोरी की प्रत्येक घटना पर स्थल का मुआयना करने के साथ ही स्वयं विवेचना करने, जुआ पर रोकथाम के लिए टीम बनाकर स्वयं दबिश देने, कोर्ट के प्रकरणों के निस्तारण की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने, मादक पदार्थ के कारोबार में संलिप्त तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें