फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चों ने देवगढ़ में पुरातन संपदा और जाखलौन पंप कैनाल के सोलर प्लांट को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक बार के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयनित बच्चों को जाखलौन पंप कैनाल स्थित ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, वृहद सोलर प्लांट का भ्रमण कराया गया। छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विंध्यांचल पर्वत की शृंखला के मध्य स्थित देवगढ़ का भी भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

बीएसए हरिकेश यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लॉक बार के विज्ञान विषय के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन प्रदीप सोनी ने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने और गणित, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान चला रहा है।ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चों को क्षेत्रीय व ऐतिहासिक धरोहरों की विस्तृत एवं स्थलीय जानकारी देने हेतु विश्व प्रसिद्ध दशावतार मंदिर का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने आउटडोर गेम का आनंद लिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। पुरातन वास्तु एवं मूर्तिकला को देख बच्चे प्रसन्न नजर आए। इस दौरान अखिलेश श्रीवास्तव, रियाज अहमद, हाकिम सिंह यादव, पुष्पेंद्र जैन, पुष्पा वर्मा, संगीता जैन, रूबी जैन, अंजना नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें