फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेंदुए के डर से बच्चे घरों में कैद

Mon, 19 Jun 2023 12:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवगढ़ वन क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली में तेंदुए का खौफ
विज्ञापन

लाठी और मशाल लेकर समूह में गांव से बाहर निकलने को मजबूर हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जाखलौन (ललितपुर)। देवगढ़ वन क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली में तेंदुए के आतंक बढ़ता जा रहा है। तेंदुआ पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। खौफ में जी रहे ग्रामीण अब बच्चों को भी अकेले बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
गढ़ौली में वन क्षेत्र से निकलकर तेंदुआ गांव के आसपास पालतू जानवरों को शिकार बना रहा है। इस क्षेत्र में तेंदुए का खौफ इतना बढ़ गया है कि लोग रात को मशाल और ढोल लेकर पहरा दे रहे हैं। दिन में भी खेत और काम पर जाने के लिए समूह बनाकर निकलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हर व्यक्ति लाठी लेकर निकल रहा है। ताकि तेंदुआ सामने आ जाए तो किसी तरह जान बचाई जा सके। लोगों का कहना है कि वन विभाग को तेंदुए के बारे में जानकारी है कि वह लोगों को लिए घातक साबित हो सकता है इसके बाद भी विभाग उसे पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग इस गांव का सीमांकन वन्य जीव विहार की भूमि पर बताकर अपना पल्ला झाड़ लेता है, तो वहीं वन्य जीव विहार के रेंज अफसर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
लोगों ने बताया कि जब से तेंदुआ पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है, लोगों ने अपने बच्चों का बाहर निकलना बंद कर दिया है। गर्मी में बच्चे घर के अंदर ही रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


तेंदुए के खौफ से गांव में अब लोग समूह बनाकर पहरेदारी करने को मजबूर हैं। मशाल व ढोल लेकर गांव की सीमाओं पर गश्त की जा रही है।
तूफान सिंह यादव, ग्रामीण।

तेंदुए का इतना खौफ है कि घरों से बच्चों को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। बाकी लोग भी लाठी लेकर समूह में ही बाहर निकल रहे हैं।
गेंदा सहरिया, निवासी ग्राम गढ़ौली


तेंदुआ कई गोवंशों को शिकार बना चुका है, ग्रामीणों में भय व्याप्त है। जानकारी के बाद भी वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कृपान सिंह यादव, ग्राम प्रधान देवगढ़।

ग्राम गढ़ौली महावीर वन्य जीव विहार की रेंज में आता है। प्रकरण संज्ञान में आया है, कार्रवाई के लिए बीट इंचार्ज व महावीर वन्य जीव बिहार के रेंज अफसरों से बात की जाएगी।
-भोला सिंह, वन क्षेत्राधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें