फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: समर कैंप के आखिरी दिन बच्चों ने की खूब मौज-मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। समर कैंपों में आखिरी दिन बच्चों ने योग क्रियाएं, व्यायाम के साथ पेंटिंग और रंगोली बनाई। पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता लाने के लिए समर कैंपों का आयोजन किया जा रहा था। मंगलवार को आखिरी दिन बच्चों ने कैंप में खूब मौज मस्ती की। सुबह पहले व्यायाम और योग की विभिन्न क्रियाएं कीं। इसके बाद रचनात्मकता लाने के लिए कागज पर पेंटिंग बनाई। साथ ही फूलों और गुलाल से रंगोली बनाई। छात्राओं ने मेहंदी लगाना सीखा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्चवारा में व गेंचवारा में योग प्रतियोगिता कराई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में बच्चों को मेहंदी और ऊन से तरह तरह की कलाकृतियां बनाना सिखाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय विनेकामाफी में गणित किट का प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जिजयावन में सरस्वती पूजन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खड़ेरा में बच्चों ने योग क्रियाएं कीं, रंगोली बनाई। समर कैंप के आखिरी दिन छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी शामिल हुए। उन्होंने अपने बच्चों की प्रतिभा को देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें