संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ेसरा कलां/तालबेहट। विकास खंड अंतर्गत कड़ेसराकलां में बने अमृत सरोवर (तालाब) स्थित बोट क्लब पर बच्चे जान जोखिम में डाल बोटिंग कर रहे हैं।
शासन की पहल पर ग्राम पंचायत स्तर पर अमृत सरोवर बनाए गए। कड़ेसराकलां में बने सरोवर में लोगों के लिए बोटिंग की व्यवस्था की गई है। इस समय भारी बारिश के चलते तालाब पानी से लबालब है। यहां बोटिंग करने आने वालों की व्यवस्था के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति तैनात नहीं है। न ही लाइफ जैकेट की व्यवस्था है। इस समय छोटे बच्चे भरे तालाब में बिना लाइफ जैकेट के बोटिंग कर रहे हैं, जो किसी भी समय गंभीर हादसों को आमंत्रण दे सकता है।